सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सिवान स्थित पोखरे में उतराया मिला किशोरी का शव

 

परिजनों ने जताया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, फरार है पोखरे का मालिक

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक किशोरी का शव पोखरे में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर तीन थानों की पुलिस सहित सीओ सगड़ी मौके पर पहुंच गए। शव को पोखरे से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी का शुक्रवार की शाम चार बजे के आस-पास घर से खेत के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। गांव के कुछ बच्चों ने पोखरे में किशोरी का शव उतराया देखा। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि पोखरे का मालिक फरार चल रहा है।

 बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शुक्रवार की शाम चार बजे खेत जाने के लिए घर से निकली थी। उसी दौरन बरसात शुरू हो गई। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। वहीं गांव के बच्चे सिवान में ताड़ के पेड़ के नीचे ताड़ का फल बीनने गए थे। रात करीब नौ बजे पोखरे में उन्हें कोई चीज उतराई दिखी तो उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो पोखरे में शव उताराया हुआ था। शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान घर से गायब हुई किशोरी के रूप में हुई। शव मिलने की जानकारी होते ही बिलरियागंज, कंधरापुर व महारजगंज थाने की पुलिस, सीओ सगड़ी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। वहीं जिस पोखरे में किशोरी की लाश मिली उसमें एक आदमी ने मछली पालन किया है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। शनिवार को खुद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने मामले के खुलासा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अतरौलिया में किशोरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। किशोरी के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं