सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भारत माता की जय और वंदे मातरम के बच्चों ने लगाए नारे

हर घर पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

आजमगढ़।  नगर पंचायत जहानागंज स्थित कैंब्रिज, प्ले वे स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बच्चोंं ने  तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र स्थित कैंब्रिज प्ले-वे स्कूल से निकली। तिरंगा यात्रा में आगे-आगे छात्रों द्वारा देशभक्ति धून में बैंड बजाया जा रहा था। पीछे तिरंगा झंडे को लेकर छात्र-छात्राएं वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। शहीदों के साथ ही लग रहे भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर चौक, जहानागंज मिश्रा मार्केट, सैयद मोड़, शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़ होते हुए विद्यालय पहुंच संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं सहित सभी को विस्तारपूर्वक तिरंगा यात्रा के बारे में बताया। कहा कि आप सभी अपने अपने घरों पर झंडा लगाएं। इस मौके पर प्रबंधक राकेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, डब्बू, शिक्षक संजय यादव, चंदी प्रसाद, संदीप चौहान, अमित मिश्रा, आराधना श्रीवास्तव, दिनेश प्रजापति, कमाल अहमद, नेहाल अहमद आदि उपस्थित रहे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं