सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सेवानिवृत्त सेना के जवान सहित थानाध्यक्ष जहानागंज हुए सम्मानित

तुलसीपुर गांव में बजरंग सेवा समिति की ओर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम

जहानागंज। क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में डा. मंगला सिंह के आवास पर बजरंग सेवा समिति की ओर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना के सेवानिवृत्त तीन जवानों सहित थानाध्यक्ष जहानागंज को सम्मानित किया गया।

  मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी चित्यप्रकाशानंद गिरी अखंड परमधाम वृन्दावन मथुरा एवं अध्यक्षता कर रहे विश्व धर्म गुरु बाबा अमर जीत ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वामी चित्यप्रकाशा नंद गिरी ने कहा कि आज देश की जनता सीमा के जवानों तथा देश के अंदर जवानों के बलिदान पर ही सुख चैन की सांस ले पाती है, हमकों जवानों के साथ हमारे देश के भीतर के जो जवान है उनका यथोचित सम्मान करना चाहिए। क्योंकि अपनी पूरी सुख सुविधा परिवार कुटुंब, गांव का त्याग कर हमारी सुरक्षा करते हैं। महाराज ने इस दौरान सेना से सेवानिवृत्त तीन सेनानियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, विजय कुमार सिंह भक्कू, ओमप्रकाश राय, थानाध्यक्ष जहानागंज प्रमेंद्र कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर धनश्याम यादव को भी सम्मानित किया। अंत में आयोजक बजरंग सेवा समिति जहानागंज के संरक्षक डा. मंगल सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर हरिलाल मिश्र नान्हूबाबा, प्रमुख रमेश कनौजिया, ओम प्रकाश सिंह, राम जतन यादव, संजय सिंह, अनूप चौहान, मुन्ना सिंह, डा. सुदीप सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं