सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

azamgarh: भगवानपुर पुलिया के पास सड़क हादसे में मृतकों को ‌हुई शिनाख्त

आजमगढ़। बरदह थाना के भगवानपुर पुलिया के पास शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे एक अनियं‌‌त्रित आर्टिका डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार सहित चार की मौत हो गई।  मृतकों में कार सवार पिंटू यादव 22 पुत्र लक्ष्मी, शिवप्रकाश 30 पुत्र लालसा और तीन वर्ष की अनोखी पुत्री शिव प्रकाश शामिल है। मृतक कार सवार सिधारी थाना के एकरामपुर के निवासी हैं। सभी विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे। जैसे ही सभी भगवानपुर पुलिया के पास पहुंचे थे, घटना हो गई। गस्त पर निकले चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने सभी घायलों को उपचार के लिए जौनपुर सदर अस्पताल भेजा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं