सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:तीन बच्चों की मां ने पेट्रोल छिड़ककर दे दी जान

 

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र युधिष्ठिरपट्टी गांव में ससुराल से मायके में आई महिला ने शनिवार देर रात पेट्रोल छिड़ककर आग लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
जानकारी के अनुसार पत्ती देवी (35) पुत्री शिवदवर गौड़ तीन बच्चों की मां थी। दो दिन पहले ससुराल से मायके में आई थी। मायके पर सिर्फ उसकी बूढ़ी मां कुमारी देवी है । पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आने के बाद वह काफी गुमसुम थी और कहीं से शाम को पेट्रोल लेकर वह सिवान में स्थित बूढ़ी माई के स्थान पर पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर खुद को जला लिया। जब लोग मौके पर पहुंचकर और इलाज के लिए ले जाते  वह पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पीछे क्या वजह थी, इस तरह की कोई जानकारी नहीं हो सकी। वहीं थानाध्यक्ष अहरौला राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि महिला मायके में आयी  थी उसका दिमागी संतुलन गड़बड़ चल रहा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं