सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: स्थापना दिवस पर विहिप ने निकाली बाइक रैली, किया शक्ति प्रदर्शन

आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने दिया संदेश

आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद के 58वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के हर्रा की चुंगी स्थित जीवनधारा गौशाला से बाइक रैली निकाली गयी।
आर्यमगढ़ नगर के हर्रा की चुंगी स्थित जीवनधारा गौशाला से मंगलवार को दोपहर 12 बजे विहिप के 58वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गयी। इस अवसर विहिप गोरक्षप्रांत के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र सिंह ने भगवा झंडा दिखाकर रैली को हर्रा की चुंगी से रवाना किया। बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक एवं विहिप के जिला मंत्री गौरव रघुवंशी ने कहा कि इस रैली मेें आर्यमगढ़ जनपद हजारों बाइक लेकर कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और सभी ने अपनी सामूहिक शक्ति का प्रकटीकरण कर आज़मगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने का संदेश दिया है। विहिप के विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया की विहिप की ध्येययात्रा के 58 वर्ष पूर्ण हुए हैं और इस कालखंड में विहिप ने राममंदिर, अमरनाथ यात्रा, धारा 370, रामसेतु के संरक्षण हेतु संघर्ष किया और सफल हुए आगे गौरक्षा पर केंद्रीय कानून,जनसंख्या नियंत्रण कानून समेत अनेकों मुद्दे विहिप उठाती रहेगी। बाइक रैली में जिले भर से   कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुई। इस अवसर पर दिव्यांशु, कुंवर गजेंद्र, दीनानाथ सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, प्रभुनाथ सिंह पप्पू, आशीष गोयल, संतोष गुप्ता, अभिषेक जायसवाल दीनू, चंदन सिंह, विमल मौर्य, शंकर यादव, शशांक तिवारी, राजन गुप्ता, उत्कर्ष, अंकुर गुप्ता, किशन मोदनवाल, अरविंद अग्रवाल, अरविंद मोदनवाल, नीरज अग्रवाल, राघवेंद्र मिश्र, सूरज निषाद, हिमांशु राज, अभी निषाद, हर्ष गुप्ता, राजन गोंड, मुनीब गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गौरव गुप्ता, विवेक शर्मा, गोपाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमर सिंह, उदयप्रताप, अनिरुद्ध, बलवंत, प्रदीप, अभय, मिथुन निषाद, रवि निषाद, विशाल गुप्ता, प्रवीण तिवारी, चुलबुल पांडेय आदि उपस्थित रहे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं