सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चोरों ने दो घरों में रखी नगदी सहित कीमती सामान किया पार, पुलिस कर रही जांच

 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नगदी सहित कीमती सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवगांव कोतवाली  के पठान पुरवा में अज्ञात चोर शहाबुद्दीन के बंद घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर घर में रखा 25 हजार रुपया नगद और तीन घड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद चोर पड़ोस के मोहम्मद साजिद के घर में भी घुसे। एक छोटी पेटी लेकर चंपत हो गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शहाबुद्दीन के घर में घुसने के बाद इनकी छत से होकर चोर मोहम्मद साजिद के घर में घुसे होंगे। पीड़ित साजिद के परिजनों ने बताया कि पेटी में 14 हजार की नगदी और कुछ कपड़ा रखा था, जो चोर ले कर गए हैं। पीड़ित शहाबुद्दीन ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं