सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: विकास कार्यों में नहीं होगी कमी, बदल रही जिले की तस्वीरःयोगी

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। शहर के आईटीआई कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ न्याय नहीं किया। कहा कि सात साल पूर्व यहां की क्या स्थिति थी, इसपर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है। अब नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रतिभा आजमगढ़ में थी, वो राजनीति की संकीर्ण विचाराधारा के चलते आगे नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पहचान उत्तर प्रदेश स्तर पर होगी। पूर्व की सरकारों पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि एक समय था कि जब आजमगढ़ के नौजवानों को दूसरे शहरों में होटल तक नहीं मिलता था। लेकिन आज यहां के लोगों ने यह धारणा बदल दी है। 

यहां के नौजवान एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम किया। आजमगढ़ में भले हमारे सांसद और विधायक न हों लेकिन हमने आजमगढ़ को उपेक्षित नहीं किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना। यहां किसी को प्रधानमंत्री तो किसी को मुख्यमंत्री आवास योजना का फायदा मिला है।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील अब तो आप लोगों ने हमें यहां का सांसद भी दे दिया। सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने भोजपुरी माटी में जन्मे कलाकार को सांसद बनाकर भेजा। उन्होंने कहा कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि हर आप लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे कि नहीं। जनता ने हां में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ की हर गली-मोहल्ले से क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हमें उन्हें याद रखना चाहिए। सीएम योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।  जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हरिहरपुर गांव पहुंचे हैं। यहां संगीत घराने से जुड़े परिवार के लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसके बाद आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।  इन परियोजनाओं का शिलान्यास जनपद आगमन पर सीएम ने बनौरा मेहनाथपट्टी नोनिया का पुरा संपर्क मार्ग, हरैया पासी बस्ती संपर्क मार्ग, जोलहापुर संपर्क मार्ग, गोपईपुर से भदीड़ संपर्क मार्ग, लालपुर साहबअली संपर्क मार्ग, सिसवारा पश्चिमी केवटान संपर्क मार्ग, दत्तापुर संपर्क मार्ग, पवई पंडितान बस्ती संपर्क मार्ग, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा एक व दो का सुदृढ़ीकरण, मल्टी परपज सीड स्टोर एवं टैक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेंटर पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा, महराजगंज, परशुरामपुर से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, महराजगंज से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, थाना मुबारकपुर में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र का निर्माण का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का लोकार्पण आईटीआई मेंहनगर, मार्टीनगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग से चन्नी का पुरा संपर्क मार्ग, मुबारकपुर जीयनपुर मार्ग से बेरमा कोटवा संपर्क मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेंहनाजपुर औंड़िहार मार्ग, शाहगंज अकबरपुर मार्ग के धुधुरी मार्ग से नरवारी संपर्क मार्ग, बागबहार नहर की पटरी होते हुए सदरपुर बरौली तक मार्ग, नंदाव से टिकरिया पसियान बस्ती संपर्क मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से अदरसपुर यादव बस्ती मार्ग, कुजियारी चौहान और मुसहर बस्ती संपर्क मार्ग, भुखली संपर्क मार्ग, मारूफपुर हादीअली संपर्क मार्ग, गांगेपुर मठिया रिंगबांध पर तीन स्परों का निर्माण, नवीन राजकीय हाईस्कूल मित्तूपुर, सुरजनपुर, डुभांव, रसूलपुर, फतेहरपुर, खानपुर चंदू और निजामपुर, सीएचसी छांऊ मुहम्मदपुर, कमरावां पेयजल योजना, आसाढ़ा पेजयल योजना, आराजी देवारा नैनीजोर, सोहौली, लहुंआ खुर्द और भीरा पेयजल योजना, लक्षिरामपुर स्थित शिव स्थल पर पोखरे का सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य, धरवारा के बढ़ादेव मंदिर और तालाब का सौंदर्यीकरण के अलावा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सीएम ने लोकार्पण किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं