सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: रुद्राणी माता का मुकुट व सोने की आंख ले गए चोर

आजमगढ़। उबारपुर लखमीपुर गांव स्थित रुद्राणी माता के मंदिर से चांदी का मुकुट व सोने की आंख, जेनरेटर का अल्टीनेटर बुधवार की रात चोरों ने गायब कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब ग्राम प्रधान केशव नाथ यादव पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। इसकी सूचना चौकी प्रभारी गोसाईं की बाजार नागेश चौधरी को दिए। ग्राम प्रधान केशव नाथ यादव ने बताया कि गायब सामान की कीमत लगभग 80 हजार है। थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद ने पूछा कि मंदिर में ताला लगा था कि नहीं, तो ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में ताला नहीं लगता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं