सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: जिपं सदस्य नंदलाल चौहान ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

सौ मीटर बालक दौड़ में अतीस, बालिका में आंचल प्रथम

आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज पर गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य भाजपा नंदलाल चौहान ने किया। प्रतियोगिता की शुरूआत 100 मीटर दौड़ से हुई। जिसमें बालक वर्ग में अतीस राजभर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आंचल सरोज प्रथम रहीं। इसी क्रम में वालीबाल, कबड्डी ऊंची और लंबी कूद प्रतियोगिता भी कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जहानागंज तथा क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के डा. विवेक सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। अध्यक्षता युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार ने किया और समापन पर सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर गणेश यादव, शिव प्रकाश चौबे, विकास सिंह, राजेश सिंह, हरेंद्र यादव आदि  उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं