सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: समाजसेवी गोविंद दूबे के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक यात्रा


जनमानस से की घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान

आजमगढ़। इस साल 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान खास पहल है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गुरूवार की अल सुबह समाजसेवी गोविंद दूबे के नेतृत्व में आम जनमानस ने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाए। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करते रहे। 
बाइक तिरंगा रैली नगर के  कुंवर सिंह पार्क से निकली। जो नगरपालिका तिराहा, बड़ादेव, शंकर जी मूर्ति, चौक, पहाड़पुर तिराहा, शिब्ली तिराहा से होते हुए पांडेय बाजार, पुरानी कोतवाली, कालीनगंज होते हुए पुनः कुंवर सिंह पार्क पहुंच संपन्न हुआ, जहां सभी ने शहीद स्मारक पर नमन किया। पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गोविंद दूबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य रूप से फहराएं। देश आजाद कराने के लिए वीर महापुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। आजादी के अमृत महोत्सव पर इन महापुरुषों को याद करने का सुनहरा मौका है। अध्यक्षता कर रहे दीपक राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज समूचे देश में हर घर तिरंगा लहराया जा रहा है। इस अभियान में बच्चों का सबसे अहम योगदान है। बच्चों को अमृत महोत्सव के माध्यम से देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की कुर्बानी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है। अंत में बाइक तिरंगा रैली में शामिल दीपक राय, सोनू तिवारी, सतीश सिंह, धीरज यादव, प्रदीप गुप्ता, अभय सिंह, मुकेश राय, मयंकेश तिवारी, दीपक मिश्रा, आलोक राय, हेमंत श्रीवास्तव, पवन पांडेय, डब्लू सिंह, विनय मिश्रा, विवेकानंद सिंह आदि ने बच्चों सहित सभी का आह्वान करते हुए कहा कि घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाएं। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। समापन पर सभी ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारा लगाए। 


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं