सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: नगरपालिका के पास एक व्यक्ति ने घर की छत पर फहराया अमेरिकी झंडा, देखे वीडियो





सोशल मीडिया पर वी‌डियो वायरल होने पर शाम चार बजे उतारा झंडा

आजमगढ़। नगर पालिका कार्यालय के सामने पश्चिम बंधे के पास एक बिल्डिंग पर अमेरिकी झंडा फहराया गया। किसी ने उक्त वयक्ति के व्यक्ति की छत पर लहरा रहे अमेरिकी झंडे की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते फोटो वायरल हो गई। फोटो वायरल होने पर शाम चार बजे उक्त मकान से अमेरिकी झंडा उतारा गया।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर कोई अपने-अपने घरों की छतों पर देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडा लहरा  रहा है। लेकिन जिले में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें देश का झंडा रास नहीं आ रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका के सामने से बंधे की तरफ गए रास्ते से थोड़ा दूर आगे बढ़ने पर एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर अमेरिकी झंडा लगाए हुए था। उधर से गुजर रहे किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई और उसने फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।  थोड़ी ही देर में उक्त व्यति की दत पर लहरा रहा अमेरिकी झंडा लोगों की चर्चा का केंद्र बन गया।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा झंडा का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर पर एक तिरंगा झंडा फहराये जाने की उप्र सरकार द्वारा अपील भी की गयी है। इस अभियान में अब तक कहीं न कहीं उल्टे तिरंगा झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है लेकिन शुक्रवार के अमेरिका का झंडा फहराए जाने को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। देर शाम जब हर तरफ उक्त घर की छत पर लहरा रहा अमेरिकी झंडा की खबर सोशल म‌ी‌डिया पर वायरल होने की सूचना उक्त मकान मालिक को लगी तो आनन-फानन में उसने झंडे को उतार दिया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं