सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : कोरोना से वृद्ध की मौत, हड़कंप

जहानागंज। राजकीय मेडिकल कालेज और सुपर फैसिलिटी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती वृद्ध की शनिवार की सुबह मौत हो गई। कोरोना काल की चौथी लहर में यह चौथी मौत है। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मृतक गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना निवासी वृद्ध लालजी राजभर को 25 अगस्त शाम तीन बजे गंभीर अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। सांस लेने में उन्हें गंभीर समस्या हो रही थी। मरीज को पुरानी टीबी थी और उसका फेफड़ा पूरी तरह संक्रमित था। इसके साथ ही किडनी भी खराब थी। जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ चौकी इंचार्ज को दे दी गई है। बताया गया कि प्रोटोकाल के तहत ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोरोना की चौथी लहर में यह नौवीं मौत है। मरने वालों में सात आजमगढ़ तथा दो गाजीपुर के निवासी हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं