सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित दो को पीटा

आजमगढ़। नगर कोतवाली के कुंवर सिंह उद्यान में रविवार की शाम दो पक्ष में हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित दो को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो नामजद सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पार्क में विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो पर हमला कर दिया था।
शहर के कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को अवकाश के दिन काफी भीड़ रहती है। नगर के कोलबाज बहादुर मुहल्ला निवासी एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला के पुत्र औरंगजेब व भतीजा मु. जैन पुत्र लईक अपने साथियों के साथ कुंवर सिंह उद्यान में आए हुए थे। लोग मोबाइल देख रहे थे। इस इस दौरान दूसरे पक्ष के 8-10 लोग आए। दोनो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने हमला कर दिया। घटना के बाद अब्दुल्लाह ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि पीड़ित ने दो नामजद व 8-10 अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। जांच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं