सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे सहित चार बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य

आजमगढ़। जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। थानों की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे सहित चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पूर्व में भी वे दो दर्जन से अधिक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल चुके हैं। सभी बदमाशों की निगरानी की जा रही है। जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है वे गोकशी, मारपीट, बलवा के मामलो में संलिप्त रहे हैं। बता दें कि पुलिस अपराधियों की निगरानी के लिए लगातार उनकी हिस्ट्रीशीट खोल रही है। इसी क्रम में शनिवार को चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। बरदह थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवाासी सुफियान उर्फ लड्डन पुत्र इजराइल हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ मारपीट, बलवा के छह मुकदमें दर्ज हैं। यह मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्य शाहजमा उर्फ नैय्यर का साथी है। उसके खिलाफ बरदह में पांच तथा सरायमीर में एक मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त मारपीट, बलवा जैसे अपराध करता है। मुबारकपुर थान क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी मो. दाउत पुत्र एखलाक पर गोकशी के पांच मुकदमें पंजीकृत हैं। अंबेडकरनगर जिले के थाना कोतवाली में पांच मुकदमें पंजीकृत है। वहीं पुरा रानी निवासी इरशाद पुत्र स्व. अब्दुल अजीज के विरूद्ध गोकशी के आठ मुकदमें पंजीकृत हैं। अंबेडकरनगर के थाना कोतवाली में पांच मुकदमें तथा थाना मालीपुर में तीन मुकदमें पंजीकृत है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं