सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:किशोरी से रेप करने वाला गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने अपहरण और रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने रौनापार थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि आरोपी सुमित सिंह उर्फ भोला पुत्र कमलेश सिंह ने पीड़िता का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम देता था। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर थाना पर धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम सुमित सिंह उर्फ भोला पुत्र कमलेश सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था। आरोपी की हरकतों तंग आकर पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करना ही बेहतर समझा। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दर्ज मुकदमें में लगातार आरोपी सुमित सिंह उर्फ भोला की तलाश की जा रही थी। पीड़ित जब शौच के लिए गई थी तो आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को दोपहर बघावर तिराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह भागने के प्रयास में था। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं