सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, क्षमता से अधिक बैठा रहे सवारी, हादसे का बढ़ा खतरा

 ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, क्षमता से अधिक बैठा रहे सवारी, हादसे का बढ़ा खतरा रानी की सराय। सुगम यातायात में बाधक बन रहे ई-रिक्शा, यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने लगे हैं। क्षमता से अधिक सवारी बैठा तेज रफ्तार से चल रहे हैं। आए दिन ई-रिक्शा के पलटने पर यात्रियों के घायल होने की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस और यातायात विभाग पर इन पर कार्रवाई को लेकर उदासीन बना है।   शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ई-रिक्शा का संचालन होता है। नियमों को धता बताते हुए अधिकांश ई-रिक्शा क्षमता से अधिक यात्रियों को ढो रहे हैं।  रानी की सराय में यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। कस्बा में  एक ई-रिक्शा चालक ने सीमा से अधिक सवारियां बैठाई। जिसमें लगभग 11 सवारियां अंदर बैठी हैं।   ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों की अवहेलना से सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ रहा है। ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारियां और सामान ले जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चालक रिक्शा की छत पर भी यात्रियों को बैठा रहे हैं। यह कार्य न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि यात्रियों की जान को भ...

Azamgarh: नंदी-भौजी सती स्थान से चोरों ने गायब किए सौ घंटे

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के नेशनल हाईवे-233 किनारे अछिछी गांव स्थित नंदी-भौजी सती स्थान से चोरों ने रविवार की रात पीपल के पेड़ पर बंधे पीतल के सौ घंटे चुरा लिए। घटना की जानकारी सोमवार को उस समय हुई जब सामने प्रसाद की दुकान करने वाले मई खरगपुर गांव के अरुण कुमार वहां पूजा करने पहुंचे। अरुण ने बताया कि सोमवार की सुबह जब पूजा करने गया तो देखा कि वहां पर टंगे छोटे-बड़े घंटे गायब हैं। इसकी लिखित सूचना पुलिस चौकी गोसाईं की बाजार पर दे दी गई है।