सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: गैंगस्टर के आरोपी को आठ साल कारावास तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड

आजमगढ़। गैंगस्टर के 24 साल पुराने मुकदमें में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को 8 साल के कठोर कारावास तथा पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला गैगस्टर कोर्ट के जज जैनेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को सुनाया।  सरायमीर थाना प्रभारी एमपी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दीपचंद उर्फ दीपू पुत्र महादेव निवासी कोल्हुआ थाना सरायमीर ने अपने निजी स्वार्थ के लिए एक गैंग बना रखा है। इस गैंग में उसके भाई शिवचंद तथा ललई पुत्रगण महादेव उसका सक्रिय सहयोग करते है। इस गिरोह ने कई गंभीर अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी शिवचंद के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय द्विवेदी ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत में आरोपी शिवचंद को आठ साल के कठोर कारावास तथा पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं