सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: दुपट‍्टे के फंदे से झूली विवाहिता, ससुरालीजन से थी अनबन,

मृतका की फाइल फोटो
दो दिन पहले हुई थी पंचायत, पति व सास प्रताड़ना का आरोप
बलिया। जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दुपट‍्ट के सहारे फंदे से झूल गई। शौच को गया पति लौटा और पत्नी को फंदे से झूलता देखा और शोर मचाया। आस-पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
 जनकारी के अुनसार  घटना थाना क्षेत्र के मनियर कस्बा के बड़ी बाजार का है। यहां की रहने वाली नेहा देवी (25) पत्नी श्रवण कुमार ने सोमवार की सुबह फांसी लगा ली। घटना के समय पति शौचालय गया हुआ था। जबकि सास-ससुर नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि शौच के बाद जब पति अपने रूम में आया तो देखा कि नेहा फंदे पर दुपट्टे से झूली हुई है। उसने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीण नेहा को फंदे से उतारकर डॉक्टर के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की परिवार के लोगों से कुछ अनबन चल रही थी। 2 दिन पहले इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। विवाहिता की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। अभी उसको कोई संतान नहीं थी। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कसेसर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने अपनी लड़की नेहा की शादी स्थानीय श्रवण कुमार के साथ दिसंबर 2020 में की थी। मायके पक्ष की उपस्थिति एवं सीओ बांसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने पति श्रवण कुमार एवं सास उर्मिला देवी के विरुद्ध एक लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति नगर पंचायत कार्यालय का संविदा कर्मचारी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं