सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: सावन के तीसरे सोमवार को बन रहा खास संयोग, पूरी होंगी इच्छा

शिवलिंग पर चढ़ाएं गेहूं होगी संतान सुख की प्राप्ति

आजमगढ़। शिव आस्था का महा महीना सावन चल रहा है। भगवान और शिव का पूजन कर हरियाली तीज का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज एक अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। तीसरे सोमवार पर आज विनायक चर्तुथी योग तमाम मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। इस दिन महादेव के साथ उनके पुत्र विनायक यानी भगवान गणेश का पूजन करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चर्तुथी योग को बहुत शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चर्तुथी के साथ अन्य योग भी बन रहे हैं, जो मनोकामना पूर्ति करेंगे। इस शुभ दिन पर विनायक चर्तुथी, शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। भगवान भोलेनाथ के साथ इस दिन उनके पुत्र गणेश का सच्चे मन से स्मरण और पूजन करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन व्रत रखने से भी इच्छाएं फलित होती हैं। सोमवार व्रत पूजन से सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा। वहीं, विघ्नहर्ता भगवान विनायक के आशीर्वाद से सारे कष्ट और पाप कटेंगे। आज के दिन किए गए कुछ उपाय मनोकामना पूरी करने के साथ ही बीमारियों को भी दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाने पर जल्द शादी का योग भी बन सकता है। शादी में आ रही किसी तरह की कोई बाधा दूर होगी। वहीं, इस विशेष दिन शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से धन धान्य की वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने के लिए कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार पर शिवयोग शाम सात बजे से होगा। वहीं, विनायक चर्तुथी योग 31 जुलाई की रात दो बजकर 12 मिनट से एक अगस्त को रात दो बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस दिन विशेष पूजन से भगवान शिव जरूर प्रसन्न होंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं