सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर वेदांता इंटरनेशनल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता की झांकी के साथ सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए

सेल्फी लेने वालों की लगी रही होड़,  भारत माता की जय के लगे नारे

आजमगढ़। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के तहत अमृत महोत्सव को लेकर शुक्रवार को वेदांता इंटरनेशन स्कूल में बच्चों सहित स्कूल स्टाफ ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें भारत माता की झांकी व तिरंगा लहराते हुए बच्चे और शिक्षक देशभक्ति गीतों में झूमते हुए नजर आए। यह तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। 
तिरंगा यात्रा को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट संतरंजन श्रीवास्तव व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली पूरे जीयनपुर बाज़ार में भ्रमण किया, जिसमें बच्चों देशभक्ति के नारों, गीत और गानों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रस से सराबोर कर दिया। रैली में तनिशा वर्मा भारत माता, ज़ैनब फ़ातिमा हज़रत महल, गौरव सिंह गाँधी जी, मयंक, कार्तिक और इस्माइल भगत सिंह के रूप में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह में बच्चों के साथ सेल्फ़ी लेने की होड़ मची थी। तिरंगा यात्रा में उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना के साथ ही भाईचारे का विकास होता है, न्याययिक मजिस्ट्रेट संतरंजन ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने देश के प्रति अपने जज़्बे को बहुत ही अच्छे से प्रदर्शित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने हर घर तिरंगा के द्वारा हर एक व्यक्ति तक देश के प्रति समर्पण और निष्ठा के विकास की  बात कही।  कहा कि अब हर घर तिरंगा कार्यक्रम एक मुहिम बन गया है। हम सभी भारतवासी भारत माता के सुरक्षा के लिये संकल्पित है। जीयनपुर बाज़ार के प्रमुख व्यवसायी विनय कुमार सिंह ने बच्चों के साथ ही उपस्थित सभी लोगों को जलपान कराकर अपने देश प्रेम को प्रदर्शित किया। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि हम सभी देशवासी भारत माता की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति मनीष मिश्रा, संतोष सिंह "टीपू, अरविंद जायसवाल, जगतपाल सिंह, विवेक सिंह "सोनू", पवन कुमार सिंह, प्रेमसागर सिंह, प्रदीप सिंह, आरएस शर्मा सही शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं