सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बाज बहादुर में चला आप का सदस्यता अभियान, 50 ने थामा दामन

जिले में मजबूती के साथ खड़ी हो रही आप पार्टीः राजेश यादव

गोविंद दूबे ने नए सदस्यों को दी शुभकामनाएं

आजमगढ़। शहर क्षेत्र में बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से नगर के बाज बहादुर वार्ड में आम आदमी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पदा‌धिकारियों ने नए सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामना दी। 

 राजेश यादव ने कहा कि जिले में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी हो रही है। जनता अन्य पार्टियों से तंग आ चुकी है और आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही है। जनता जान चुकी है कि अगर देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना है, तो वह आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। राजेश यादव और गोविंद दूबे ने पार्टी का दामन थामने वालों को प्रमाण-पत्र दिया और माला पहनाकर स्वागत किया। गोविंद दूबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना बिगुल बजा दिया है। युवा पार्टी की विचार धारा से प्रेरित होकर इसका सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने से जिले में पार्टी और भी मजबूत होगी। लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी मजबूत संगठन खड़ा करेगी। इस अवसरपर विक्की सोनकर, मोहम्मद आरिफ खान, अभिषेक सिंह, राजन सिंह, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं