सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: यूपी में 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

सुरेंद्र प्रताप सिंह को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की सौंपी गई कमान

लखनऊ। यूपी में मंगलवार की देर रात 13 आईएएस अफसरों के बाद बुधवार को 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले की सूची जारी हो गई। नए आदेश के मुताबिक आगरा में राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा बनाया गया है। बुलंदशहर में तैनात अलका को सीबीसीआईडी मेरठ भेजा गया है।

एटा के अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह को सोनभद्र में नई तैनाती मिली है। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल यादव को लखनऊ सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। विजेन्द्र द्विवेदी को जौनपुर से कानपुर आउटर, अशोक कुमार सिंह सेकेंड को कानपुर नगर अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अखिलेश सिंह अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ शहर का कार्यभार सम्भालेंगे। श्वेता श्रीवास्तव एसआईटी लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक होंगी। अब तक मिर्जापुर में तैनात रहे डा. अरूण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद होंगे। डा. भीम कुमार गौतम को प्रयागराज से स्थानांतरित कर पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
अब तक प्रयागराज में तैनात रहीं अमिता सिंह अब कानपुर शहर की अपर पुलिस उपायुक्त होंगी। श्रीकांत प्रजापति को रामपुर से मिर्जापुर भेजा गया है। धर्म सिंह मार्छाल को रामपुर से बिजनौर, पीयूष कुमार सिंह को सीतापुर से मेरठ, प्रवीण कुमार यादव को सीतापुर से साइबर क्राइम, पश्चिमी , कृपाशंकर को उन्नाव से अपर पुलिस अधीक्षक, स्टाफ आफिसर, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के पद पर भेजा गया है। चक्रपाणि त्रिपाठी को वाराणसी नगर अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद से अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वाराणसी शहर में तैनात रहे विनय कुमार सिंह को चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चिरंजीव मुखर्जी को चंदौली से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, विद्यासागर मिश्रा को मुरादाबाद से प्रतापगढ़, सुरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतापगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पद से उप सेनानायक, 20 वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है। त्रिगुण बिसेन को लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मथुरा के पद पर नई तैनाती मिली है। श्रीश्चन्द्र को मथुरा से संभल, आलोक कुमार जायसवाल को सम्भल से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर भेजा गया है। कुमार रणविजय सिंह को गौतमबुद्धनगर से फिरोजाबाद, अखिलेश नारायन सिंह को फिरोजाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी, बाराबंकी, मनोज कुमार पांडेय को बाराबंकी से कानपुर नगर, विनीत भटनागर को मेरठ अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद से उप सेनानायक, 49 वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और दिनेश कुमार सिंह द्वितीय को लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के पद पर भेजा गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं