सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दुकानों पर छापेमारी में आधा किलो प्रति‌बंधित प्लास्टिक बरामद, 25 सौ वसूले

आजमगढ़। शासन की मंशानुसार बिलरियागंज नगर पंचायत में पुलिस और नपं की संयुक्त टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान कई ‌दुकानों की तलाशी ली गई। जिसमें दो दुकानों से आधा किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मिली। टीम ने उक्त दुकानों से जुर्माने के रूप में 2500 रूपये की वसूली की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आगे भी जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा था। नगर पंचायत बिलरियागंज ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचने और उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 नगर पंचायत बिलरियागंज और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रति‌बंधित प्लास्टिक के खिलाफ ‌कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य और नगर पंचायत के लिपिक मोहम्मद रफिउल्लाह की अगुवाई में निगम कर्मचारियों ने बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी शुरू की। इस दौरान दो दुकानों की तलाशी लेने के बाद वहां छिपाकर रखी पॉलिथीन को जब्त किया। कार्रवाई में नगर निगम के कर्मचारियों ने दो से तीन दुकानों से आधा किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया। साथ ही उक्त पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों से  प्रतिबंधित सामान जब्त कर उनका चालान काटते हुए 2500 रुपये का जुर्माना वसूला। लिपिक मोहम्मद रफिउल्लाह ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानदारों हिदायत दी कि सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान शाह बख्तियार, जय प्रकाश सोनकर सहित अन्य कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं