सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आरटीओ कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान में 200 को हुआ झंडा वितरण

अमृत महोत्सव पर आरटीओ कार्यालय में हुआ आयोजन
आरटीओ ने
हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

आजमगढ़। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज हो गया है। संभागीय परिवहन कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 200 लोगों में तिरंगा झण्डा का वितरण किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राहगीरों, आम जनता, वेण्डरों सहित 200 लोगों में तिरंगा झण्डा का वितरण हुआ। साथ ही लोगों को अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताते हुए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। लोगों ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया और आज से ही अपने अपने घर पर तिरंगा ध्वज फहराने का संकल्प लिया। आरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। लोगों को तिरंगा ध्वज के सम्मान व सम्प्रभुता को बनाए रखने की अपील की गई है। इस मौके पर एआरटीओ सतेन्द्र कुमार सिंह यादव, आरआई पवन सोनकर, नन्हकू राम, धर्मेंद्र सिंह, शिवांशु शर्मा, आदित्य गौतम, डीबीए हरिओम मौर्या, श्याम सुन्दर यादव आदि लोग मौजूद रहे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं