सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मुहल्ला ‌क्लीनिक में 180 मरीजों का हुआ उपचार

आजमगढ। आम आदमी पार्टी नेता विक्की सोनकर के नेतृत्व में कांशीराम आवास कोलघाट में रविवार को मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक लगाया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक अनुराग यादव, डा. ज्ञानचंद, डा. चंद्रशेखर यादव ने मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक में लगभग 180 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई।

 पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह मोबाइल मुहल्ला क्लीनिक जन सहयोग से जनता के हित में पिछले दो रविवार से लगातार चल रही है। भविष्य में आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत चलाया जाएगा। अंत में  विक्की सोनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. अनुराग यादव, डा. हरीराम, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. चंद्रशेखर, मोहम्मद आरिफ, संजय राय, राम सतन पटेल, रमेश यादव, रमेश मौर्या, अशोक यादव, गुड्डू जमाली, सतीश यादव, राहुल सोनकर, बृजेश सोनकर, शिवम सोनकर, आकाश सोनकर, सूर्यभान यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं