सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एसपी ने 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था में सुधार के ‌लिए एसपी ने सोमवार को 13 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इससे पूर्व भी जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 28 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया था, जबकि एक दिन पूर्व एक ही स्थान पर चार वर्षों से जमे पुलिस कर्मियों का स्थान परिवर्तित किया गया था। एसपी अनुराग आर्य ने कोतवाली में तैनात महेंद्र कुमार शुक्ला को सिधारी थाने, निजामाबाद थाने में तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी को निजामाबाद में ही प्रमोट किया है। इसके साथ ही यशवंत सिंह को अतरौलिया थाने में प्रमोट किया गया। जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात रूद्रभान पांडेय को देवगांव थाने में तैनाती दी गई है। बरदह थाने में तैनात शमशेर यादव बरदह थाने में ही प्रमोट किया गया है। जीयनपुर में तैनात राजेश कुमार को कोतवाली, मुबारकपुर में तैनात वेंकटेश तिवारी का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। सरायमीर में तैनात संजय कुमार सिंह को थाना फूलपुर, अनुराग कुमार को फूलपुर से दीदारगंज, सूर्यवंश यादव को पुलिस लाइन से मेंहनाजपुर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को पुलिस लाइन से स्वाट द्वितीय का प्रभारी, राकेश कुमार सिंह को मेंहनाजपुर से मुबारकपुर, अभयराज मिश्र को देवगांव से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ पुलिस लाइन में तैनात ब्रहमदीन पांडेय को प्रभारी मीडिया सेल और पुलिस लाइन में ही तैनात ज्ञानचंद्र शुक्ला को बलरामपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं