सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 13 मिले नए संक्रमित, 28 हुए एक्टिव केस

आजमगढ़। जिले में बढ़ता कोरोना का कहर दिनों-दिन डरावना होते जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह स्कोर चौथी लहर में अब तक का सर्वाधिक रहा है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हो गई है।

 जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के केस फिर डरा रहे हैं। चौबीस घंटों में संक्रमण के काफी केस आ रहे हैं।  कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को कुल 409 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 19869 संक्रमित मिले हैं। जिसमें 19601 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए। सीएमओ ने कोरोना संक्रमण पर लगाम के लिए लोगों से गाइड लाइन का पालन करने की अपील किया है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं