सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 12 गंभीर रूप से घायल



सुलतानपुर (संवाद सूत्र)।  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह डीसीएम और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बचाव राहत कार्य में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार बस पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी। तभी हलियापुर क्षेत्र में डीसीएम और बस की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थ‌ी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में लगभग 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर गाड़ियों को हटवाने के साथ ही मामले की छानबीन और राहत बचाव कार्य में जुटी है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं