सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

varanasi: इश्क में चूर मामा-भांजी शादी को पहुंचे थाने

मामले को लेकर थाने में चली घंटो पंचायत
शादी को तैयार नहीं हुए परिजन

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्ते में मामा और भांजी एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गए। मंगलवार को थाने पर घंटों चली पंचायत में दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए। अंत में प्रेमी-प्रेमिका अपने-अपने घर लौट गए। पंचायत में पंद्रह दिन बाद फैसला सुनाने पर सहमति बनी। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की कछवा बाजार स्थित एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने जाने के दौरान युवक को रिश्ते में भांजी लगने वाली 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। सुबह प्रेमी युगल शादी के इरादे से घर से भाग निकले और मिर्जामुराद थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी हरीनाथ भारती के समक्ष दोनों ने शादी करने की गुहार लगाई। यह बात जब दोनों के परिजनों को लगी तो वह भी थाने पहुंच गए। थाने में घंटो पंचायत के बाद एक दूसरे को समझने के लिए पंचायत ने एक पखवारे का अवसर दिया। इसके बाद युवक और युवती अपने-अपने घर लौट गए। थाना प्रभारी हरिनाथ भारती ने बताया कि युवती का भाई इस शादी को तैयार नहीं है। भाई के अनुसार वह अपनी बहन की शादी कम उम्र के युवक के साथ नहीं करेगा। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों एक ही बिरादरी के हैं। पंचायत ने पंद्रह का मौका दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं