सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

U.P Desk : फेसबुक प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की तहरीर पर मुकदर्मा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

अयोध्या। अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली नगर में प्रेमी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की प्रेमी से मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में आरोपी युवक को गोसाईगंज विधानसभा से सपा विधायक का करीबी बताया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

 कोतवाली नगर प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि नाका क्षेत्र के रहने वाले युवक सौरभ सिंह उर्फ डिंपल सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी ने उससे फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी अपने घर में कमरा किराए पर दिया। आरोप है युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध भी स्थापित किया।  गर्भवती जब गर्भवती हो गई तो वह जबरन दबाव डालकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने जब प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाला तो पहले एक मंदिर फिर सुल्तानपुर के रजिस्ट्रार विवाह के यहां शादी की। इसके बाद लगातार शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर दोनों में दोस्ती हुई थी। कोतवाल ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां आई थीं इसी दौरान युवक के झांसे में आ गई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं