सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत, पत्नी और पुत्री झुलसे

धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा, मां-बेटी का चल रहा उपचार

मऊ। कोपागंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की जहां मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी झुलस गई। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, इसी बीच बिजली गिर गई।  कोपागंज थाना के अदरी देहात गांव नवपूरा निवासी अनिरूद्ध चौहान पुत्र हरिंदन चौहान 35 बुधवार की दोपहर पत्नी गीता देवी व पुत्री रंजना के साथ धान की रोपाई कर रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से अनिरूद्ध चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और पुत्री झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अनिरूद्ध चौहान के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर के यही कमाऊ व्यक्ति था। मजदूरी कर के पिता, पत्नी व बच्चों का पेट पालते थे। घर की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं