सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Lucknow: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 13 आइएएस और 20 पीसीएस के तबादले

वाराणसी के डीएम बदले गए, एस. राजलिंगम संभालेंगे कमान

पूर्व डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा प्रयागराज के मंडलायुक्त बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुखिया ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार रात को 13 आइएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।  इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 वरिष्ठ आइएएस अधिकारी संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। वहीं, राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम से चित्रकूट और बांदा का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम बदले गए हैं। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा अब प्रयागराज के मंडलायुक्त होंगे। वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान अब एस. राजलिंगम संभालेंगे। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वहीं, उन्नाव के डीएम रवींद्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी। बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं, कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के डीएम होंगे। अंबेडकरनगर में सीडीओ के पद पर तैनात सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। योगी सरकार ने इसके अलावा 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं