सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, 4 की मौत

बेकाबू बस ने मारी थी टक्कर, मां-बेटे और पोती ने मौके पर तोड़ा दम

लखीमपुर। लखीमपुर खिरी में इंदिरा मनोरंजन वन के पास बेकाबू बस ने रविवार को एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार मां, बेटा और पोती ‌सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर बस वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  धौरहरा क्षेत्र के रहने वाले सरवन यादव (22) अपनी मां महाराजा (50), बेटी लकी (4) और रिश्तेदार प्रज्ञा देवी (30) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इंदिरा मनोरंजन वन के पास भी पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बेकाबू प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल चंद्र शेखर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं