सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Kanpur: ये मेरी मोहब्बत है..... भिड़े आशिकों के दो गुट, चले बम

                              इलाके में दहशततीन को पुलिस ने लिया हिरासत में

कानपुर। जिले में लड़की की मोहब्बत के लिए दो गुट भिड़ गए। मारपीट में एक गुट ने दूसरे गुट पर बम फेंक दिया। हमले में दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है।   

 मामला के कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र का है। जहां इश्कबाजी के चक्कर में दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष से तीन लड़के और दूसरे पक्ष से दो लड़कों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि देसी बम से एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं। बताया जा रहा है विवाद लड़की से जुड़ा है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया।तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं