सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Hardoi: युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, 20 लाख रुपये ठगे


हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र की एक युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और 20 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एएसपी पश्चिमी से की। एएसपी पश्चिमी के निर्देश पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेनीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले कानपुर में हुई थी। वह वर्ष 2018 में कानपुर में रहकर एक कालेज से एएनएम का कोर्स कर रही थी। इस दौरान वह अपनी सहेलियों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात नई दिल्ली के खानपुर देवली रोड के रहने वाले धर्मवीर गुर्जर से हुई। सहेलियों के साथ धर्मवीर ने उसकी भी फोटो खींच ली। वर्ष 2021 में धर्मवीर ने फोटो एडिट कर पति को भेजने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित अपने चार साथियों के साथ संडीला आया और बेनीगंज रोड पर बुलाया, जहां पर अपने साथियों से भी दुष्कर्म कराया। आरोप है कि आरोपित ने ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये व जेवर भी ले लिए। विरोध पर आरोपित ने एडिट फोटो और वीडियो पति को भेज दिए। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं