सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Gorakhpur: पीएनबी में लगी आग, सारा सामान राख, कैश बचा

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू

गोरखपुर। बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार की देर रात संदिग्ध कारणों से आग लग गई। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने बैंक उठती आग की लपटों को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। चार गाड़ियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बैंक का सारा सामान जलकर राख हो गया। बैंक में रखा कैश और जरूरी कागजात बैंक की तिजोरी में बंद होने से बच गए। कंप्यूटर सहित बैंक में लगे AC और फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अभी तक बैंक में हुए नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ बैंक अधिकारी अंदर गए थे। कैश और जरूरी पेपर सुरक्षित हैं, लेकिन बैंक में रखे अन्य सामान जमकर राख हो गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं