सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Gonda: गोंडा कोर्ट में पेशी पर आया बंदी फरार


गला रेतकर की थी हत्‍या, पीड़ित पर‍िवार में दहशत

गोंडा। जेल से न्यायालय पेशी पर गया हत्यारोपित बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व पुलिस की अन्य टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं न्यायालय परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है। नगर कोतवाली के गायत्रीपुरम निहालपुरवा निवासी श्यामू दोहरे हत्याकांड के मामले में 24 फरवरी 2019 को जेल गया था। श्यामू की गुरुवार को न्यायालय में पेशी थी। पेशी के लिए श्यामू को अन्य बंदियों के साथ पुलिस सुरक्षा में जेल से न्यायालय परिसर स्थित हवालात में लाया गया। हवालात से आरक्षी इंद्रपाल सिंह अपनी अभिरक्षा में बंदी श्यामू को न्यायालय पर पेशी के लिए ले जा रहा था। इसी बीच मौका पाकर बंदी श्यामू फरार हो गया। चर्चा है कि न्यायालय पर पेशी के लिए ले जाते समय बंदी को हथकड़ी नहीं पहनाया गया था। आरक्षी की अभिरक्षा में दो बंदी थे। मौका पाते ही बंदी श्यामू भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही नगर कोतवाल पंकज सिंह व अन्य टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि फरार बंदी श्यामू की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीसी कैमरा सहित अन्य का सहयोग लिया जा रहा है। कई स्थानों पर टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोहरे हत्या के मामले में जेल गया था श्यामू : नगर कोतवाली के चौक बाजार दयानंद नगर निवासी शिवम सैनी व शिवेश पटवा की गला रेतकर 21 फरवरी 2019 की रात हत्या कर दी गई थी। यह घटना नगर के गायत्रीपुरम चौराहे के पास हुई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया था। सभी नौ आरोपितों को जेल भेजा गया था। इनमें श्यामू को छोड़कर अन्य आठ आरोपित जमानत पर बाहर हैं। श्यामू की न्यायालय में पेशी चल रही है। इसी बीच यह घटना हो गई। हत्यारोपित के फरार होने से पीड़ित के घरों में दहशत व्याप्त हो गई है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं