सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

बरेली: ट्रैक्‍टर-ट्राली में घुसी कांवड़‍ियों से भरी कार, एक की मौत, सात घायल


बच्चों सहित 12 लोग थे कार में सवार

बरेली। मीरगंज के सिधौली पुलिया के पास कांवड़ियों की गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। इस हादसे में 8 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को विनायक अस्‍पताल ले जाया गया, जहां एक कांवड़‍िए की मौत हो गई। कार में बच्‍चों समेत कुल 12 लोग सवार थे। मीरगंज पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह छह बजे कांवड़ियां ईको गाड़ी से जा रहे थे। सभी चनेटा क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। सिधौली पुलिया के पास कार आगे चली रही कांवड़‍ियों से भरी ट्रैक्‍टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बच्‍चे भी रोने-चिल्‍लाने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक कांवड़‍ियों ने ही घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िया गिरीश गुप्ता की मौत हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं