सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सगड़ी में अवैध कब्जे पर गरजा सीएम योगी का बुल्डोजर

प्रशासन ने पो‌खरी पर बने मकान को गिरवाया 

आजमगढ़। जिले में अवैध कब्जा करने वालों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर का कहर जारी है। इस क्रम में गुरुवार को सगड़ी तहसील के जमीन सिकरौरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा पोखरी पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किए गए मकान को प्रशासन ने बुल्डोजर से गिरवा दिया।

  सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन सिकरौरा गांव में पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जा कर एक व्यक्ति द्वारा मकान बनवा लिया गया था। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस बल के साथ राजस्व टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। बुलडोजर लगाकर मकान को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया अगर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व टीम में कानूनगो प्रदीप श्रीवास्तव, रघुवंश, इफ्तेखार आदि लोग मौजूद थे। वही पुलिस के जवान भी मौजूद रहे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं