सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Bihar: हाजीपुर में साधु के वेश में पकड़े गए छह मुस्लिम युवक , देेखें ‌वीडियो



बसहा बैल लेकर कर रहे थे भिक्षाटन

युवकों से पलिस कर रही पूछताछ

दो के पास ही मिले आधार कार्ड

बिहार। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कदम घाट पर बसहा बैल लेकर भिक्षाटन करते छह मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर रविवार की सुबह की। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले सभी छह संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये बसहा बैल के साथ साधु का वेश धारण कर भिक्षाटन कर रहे थे। पकड़े गए सभी संदिग्ध युवक मुस्लिम समुदाए के हैं और नाम बदल कर बता रहे थे। सिर्फ दो के पास आधार कार्ड मिला।

 इस संबंध में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने बताया कि ये सभी संदिग्ध युवक साधु का वेष धरकर कई दिनों से हाजीपुर के शहरी इलाकों में भीख मांग रहे थे। इनके आचार व्यवहार से शक हुआ तो उनके पीछे गुप्तचर लगाए गए। रविवार को पता चला कि ये युवक हिंदू नहीं हैं। उसके बाद गंडक नदी के कदमाघाट पर इन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। पहले ते सभी झूठ बोल रहे थे, लेकिन कड़ाई की गई तो सबने अपना असली नाम बता दिया। पकड़े युवकों से पूछताछ में पता चला कि वे मुसलमान हैं। आर्यन सिंह ने कहा कि सावन के पावन माह में भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज के साथ इनका पकड़ा जाना बहुत संदेह पैदा करता है।  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ये सभी भिक्षाटन करने वाले वाले नहीं, लगते बल्कि इनका मकसद संदिग्ध है। ये लोग साधु के वेश में बसहा के साथ भिक्षाटन करने के बहाने जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बन रहे थे। पटना के फुलवारी शरीफ में मिले आंतकी ठिकानों और आतंकी ट्रेनिंग कैंप के खुलासा के बाद से ही लगातार आईबी की टीम श्रावणी मेला के दौरान बिहार में पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी कर दिया था। इस दौरान साधु के वेश में पकड़े गये मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी के बाद वैशाली पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।  नगर थानाध्यक्ष से पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि जहां-जहां मेला लगता है। वहां हम लोग जाते हैं और मांग कर रोजी-रोटी की व्यवस्था करते हैं। हिंदू बनकर और सावन में बसहा लेकर भीख मांगने के सवाल पर सभी खामोश हो गए। इनमें से दो संदिग्धों के आधार कार्ड मिले हैं। आधारकार्ड में जो पते दर्ज हैं, उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। बहराइच पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह उनका खानदानी पेशा है। उनके बाप-दादा भी साधु के वेश में बसहा बैल लेकर एक-जगह से दूसरी जगह जाकर भिक्षाटन करते थे। नगर थानाध्यक्ष  सुबोध कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कदमघाट के समीप से रविवार की सुबह पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो बसहा बैल के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे। पकड़े गए युवक मुस्लिम हैं। सभी को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया है। इनके पास से मिले आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यूपी के बहराइच जिले के रूपायडीह थाना की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए संदिग्धों में  करीम अहमद 38 पुत्र सकूर अहमद, सैयद अली 40 पुत्र मैकु अहमद, हसन 30 पुत्र असगर, महबूब पुत्र मुनेर उर्फ डबलू, हलीम अहमद 35 ‌पुत्रद सकूर अहमद और सुबराती 30 पिता अबु मोहम्मद शामिल ‌हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं