सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

hardoi: सिपाही ने शादी का झांसा देकर फालोअर की पुत्री का किया शोषण

हरदोई का मामला, पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

हरदोई। टड़ियावां कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर फालोअर की पुत्री का शारीरिक शोषण किया। शादी की बात न बनने पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित सिपाही पर संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है।

 बाराबंकी के थाना के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह हरदोई जिले के एक थाने पर फालोअर है। आरोप है कि पुत्री को टड़ियावां कोतवाली में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। सिपाही के भाई ने भी शादी का भरोसा दिलाया था। इसके बाद आरोपित सिपाही उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर जाता था और शारीरिक शोषण करता था। कई महीनों के बाद जब उन्होंने पुत्री से शादी के लिए कहा तो सिपाही के भाई ने दहेज में कार की मांग की। कार देने में वह असमर्थ थे। इसके बाद विभाग को शिकायती पत्र दिया। शिकायत पर सिपाही ने शादी करने की बात कही, इस पर उन्होंने शिकायत वापस ले ली। शिकायत वापस लेते ही सिपाही ने शादी से मना कर दिया। सीओ हरियावां ने बताया कि फालोअर की पुत्री को शादी का झांसा देकर सिपाही ने शारीरिक शोषण किया था। पूरे मामले की जांच कर सिपाही पर एफआइआर दर्ज की गई है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं