सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, आठ की मौत, 18 घायल, तस्वीरों में देखें दर्दनाक मंजर

खड़ी डबल डेकर बस के आधे हिस्से के परखच्चे उड़े

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह किनारे खड़ी एक बस में तेज रफ्तार दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। यह दोनों बस बिहार से दिल्ली जा रही थीं। हादसे में एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

एक डबल डेकर बस बिहार के दरभंगा के कस्बा लोखा से करीब 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। डबल डेकर बस बाराबंकी के हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 24 पर पहुंचने पर वही रुक गई। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों के यात्री घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला और किशोर समेत आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। बिहार सीतामढ़ी के विशाल (8), मदन, श्याम, इनका पुत्र शिवम (8), मुजफ्फरपुर थाना कटरा सरिता (50) , सीतामढ़ी के कौशल श्रवण, अर्जुन पासवान समेत एक दर्जन से ज्यादा बच्चे, महिला और पुरुष घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस के चालक और परिचालक फरार हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतको के नाम पता की अभी जानकारी नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त में जुटी है। एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीछे से आ रही बस के चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण प्रतीत हो रहा है। शवों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं