सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, गंभीर


बलिया। रसड़ा-बलिया रेल मार्ग पर मंदा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात में दस बजे युवक ने ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की नीयत से छलांग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मंदा गांव निवासी अभिषेक 25 किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। देर रात वह गांव के रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा। इस बीच उधर से गुजर रही जान देने की नीयत से ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया। उधर से गुजर रहे लोगों ने घटना को देख लिया, और बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के जाने के बाद परिजन और लोगों ने उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने बताया कि युवक का दाहिने हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया है, साथ ही सिर में भी चोटें आई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं