सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: महिला को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर

पट्टीदारों से चल रहा है पुराना विवाद

आजमगढ़। जिले के सोठौली गोसाईगंज गांव में सोमवार को घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल महिला की हालत गंभीर है। वारदात को महिला के पट्टीदारों ने ही अंजाम दिया।  पुरानी रंजिश में पूर्व में भी दो हत्याएं हो चुकी है। जिसमें घायल महिला के पति के अलावा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हुई है।

  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोसाईगंज बाजार निवासी धारा देवी (45) पत्नी स्व. अशोक गिरी सोमवार  दोपहर एक बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुसे और गोली मार कर फरार हो गए। आवाज सुनकर छोटा पुत्र घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान देख शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद घायल महिला को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। घायल महिला के पति अशोक गिरी की आठ अक्टूबर 2014 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अशोक के पट्टीदार दिलीप गिरी की 9 दिसंबर 2020 को हत्या हो गई। जिसमें अशोक के पुत्र नीरज व निर्भय गिरी जेल गए थे। नीरज अभी जेल में है और निर्भय जमानत पर बाहर है। एक पुत्र निलेश दिल्ली रहता है। सबसे छोटा नितेश ही घर पर मां के साथ रहता था। घटना के समय वह अपनी बड़ी मां के घर फ्रीज से ठंडा पानी लेने गया था। घर में घुस कर महिला को गोली मारे जाने की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुत्र नितेश मां को लेकर इलाज कराने गया है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं पड़ी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं