सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अपहरणकर्ता दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। रौनापार थाने में अपहरण और रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पांच जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायती पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल के लिए निकली पुत्री का स्कूल से ही आरोपी ने अपहरण कर लिया था। शाम को जब पुत्री घर नहीं आई तो काफी खोजबीन के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी का अपहरण कर आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। रौनापार थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बरामदगी और बयान161 सीआरपीसी व बयान 164 सीआऱपीसी से अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र विश्राम पटेल निवासी टेकनपुर उम्र 24 वर्ष थाना रौनापार का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद मुकदमें में धारा 366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं