सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महावीर मंदिर घाट पर लगी आप की चौथी तिरंगा शाखा

घाट पर जमी गंदगी, तमसा में उगी जलकुंभी की साफ

घाट पर कूड़ेदान रखने को नपा को ज्ञापन देने का निर्णय

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के तिरंगा शाखा सफाई अ‌भियान के तहत रविवार को चौथी शाखा महावीर मंदिर घाट पर लगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से घाट की सफाई की। सफाई के बाद गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
तिरंगा शाखा की शुरूआत आप के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई की व नदी में पड़ी जलकुंभियों को निकला और घाट की सीढ़ियों पर जमा गंदगी को साफ किया। राजेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जिले में यह चौथी तिरंगा शाखा है प्रत्येक रविवार को यह कार्यक्रम अनवरत रूप से जिले में विभिन्न स्थानों नदी, पार्को और सरोवर पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समापन पर नगरपालिका को यहां दो कूड़ेदान रखने के लिए जल्द ही ज्ञापन दिया जाएगा। ताकि लोगों को कूड़े डालने की जगह मिले और वो नदी में कूड़े न डालें। इस मौके पर मुख्य सचिव, पूर्वांचल प्रांत राजन सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामरूप यादव, महासचिव अनुराग यादव, सचिव गोविंद दूबे, बलवंत यादव, विक्की सोनकर, उमेश यादव, सोनू यादव, चंदन सिंह, दीपक शर्मा, सुजीत पांडे, शशिविंद शर्मा, राकेश मौर्या, शरद चंद शर्मा, पारिजात शर्मा, उमेश यादव, डिंपू सिंह, पिंटू यादव आदि मौजूद थे।


 

 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं