सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार गम्भीररूप से घायल

 

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के माहुल-पवई मार्ग पर शहराजा गांव के पास रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे बाइकों क आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई। उधर से बकरीद की ड्यूटी से लौट रहे दो सिपाहियों ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  

सरायमीर थाना क्षेत्र के जहागीरगंज गांव निवासी महताब पुत्र सलाम 25 बाइक से पवई की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह शहराजा गांव के पास पहुंचा तो सामने से मोपेड सवार आ रहा था। दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी। अचानक से दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार छिटक कर पटरियों पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग से निजामपुर बाजार से बकरीद की ड्यूटी से लौट रहे माहुल चौकी के सिपाही सुनील कुमार एवं प्रवीण यादव ने दोनों को घायलावस्था में देखा तो रूककर एंबुलेंस बुलवाया और उपचार के लिएसामुदायिक स्वास्थ केंद्र फूलपुर भेजा दिया। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं