सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ट्रेलर के नीचे साइकिल सहित आई बालिका, गंभीर रूप से घायल

                   एक अन्य घटना में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

आजमगढ़। जिले में गुरुवार को दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं एक बालिका साइकिल सहित ट्रेलर के नीचे आई गई। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना लाटघाट में हुई, जहां लाटघाट चौक पर ट्रेलर की चपेट में आकर मऊ जिले के दोहरीघाट थाना के बसियाराम गांव निवासी पिंकी यादव 17 गंभीररुप से घायल हो गई। वह अपनी मां के साथ किसी काम से लाटघाट बाजार आई थी। इसी दौरान ट्रेलन से धक्का लगने के कारण वह साइकिल सहित ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई। संयोग ही था कि उसकी जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव के पास की है, जहां अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार संदीप पटेल निवासी घाटीपट्टी गंभीररुप से घायल हो गया। घटना के समय वह बाइक पर सब्जी लाद कर बेचने के लिए मंडी जा रहा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं