सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: डीएम और एसपी ने जेल पर मारा छापा, हड़कंप


12 फोन सहित 97 पुड़िया गांजा बरामद

आजमगढ़। जिला कारागार ऐशोआराम का अड्डा बन गया है। मंगलवार की शाम चार बजे डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने जेल में छापा मारा तो सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। जेल के अंदर से मोबाइल, गांजा, सहित अन्य सामान बरामद हुए। प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल में हड़कंप मचा था।
मंगलवार की शाम को चार बजे अचानक आजमगढ़ जेल में डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने शाम चार बजे अचानक छापा मारा। डीएम और एसपी ने जेल के अंदर एक-एक बैरक की तलाशी ली। प्रशासन के इस सर्च अभियान में जेल के अंदर से 12 फोन, 97 गांजे की पुड़िया बरामद हुई। यह देख डीएम सहित एसपी सकते में आ गए। इस बारे में जब जेल अफसरों से बात की गई तो वह उसका संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिला प्रशासन ने जेल में छापेमारी की बात को इतना गोपनीय रखा कि इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। यहां तक की छापेमारी में शामिल इंस्पेक्टर और एसओजी टीम के साथ किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी। डीएम ने बताया कि जेल में छापेमारी में 12 मोबाइल सहित अन्य आप‌त्तिजनक सामान मिले हैं। इसमें उत्तरदायित्व कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। साथ ही कार्यवाही होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं